• Login
Anant Soni

24

Jun

2024

एकेएस वि.वि.को मिला बेस्ट प्लेसमेंट इन सेंट्रल इंडिया 2024 अवार्ड

sksoni@aksuniversity.com

 सेंटर ऑफ एजुकेशन रिसर्च एंड ग्रोथ द्वारा एकेएस विश्वविद्यालय को स्टूडेंट प्लेसमेंट के क्षेत्र में उल्लेखनीय और उपलब्धि पूर्ण कार्य की वजह से सम्मानित किया गया। एकेएस वि.वि.सतना को बेस्ट प्लेसमेंट इन सेंट्रल इंडिया 2024 अवार्ड, होटल इरोज नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में 2 मई सांय को मिला। कार्यक्रम के दौरान एआईसीटीई के डायरेक्टर प्रो.रमेश उन्नीकृष्णन और सामाजिक कार्यकर्ता एवं भारतीय जनता पार्टी की प्रवक्ता साजिया इल्मी ने पुरस्कार प्रदान किया। बेस्ट प्लेसमेंट इन सेंट्रल इंडिया 2024 अवार्ड विश्वविद्यालय के प्रोचांसलर अनंत कुमार सोनी ने ससम्मान कार्यक्रम के दौरान ग्रहण किया। उन्हें प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया और मंच ने विश्वविद्यालय के कार्यों की प्रशंसा भी की। 

विश्वविद्यालय को मिले इस अवॉर्ड पर कुलाधिपति माननीय श्री बी.पी.सोनी जी, कुलपति बी.ए.चोपड़े प्रतिकुलपति डॉ. हर्षवर्धन, डॉ. त्रिपाठी सहित सभी ने खुशी व्यक्त करते हुए विश्वविद्यालय की निरंतर उन्नति की कामना की है।

Unlock Your Career with AKS University

To be a Global Centre of Learning to promote Professional Excellence and Innovation.